स्कूलों को समय बदलने की सलाह

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को जारी की गयी एडवाइजरी में प्रचंड गर्मी के कारण स्कूल के समय में बदलाव करने को कहा गया है.

राज्य के सरकारी स्कूल 22 अप्रैल को बंद हुए थे और तीन जून को फिर से खुल गये हैं

संवाददाता, कोलकाता

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को जारी की गयी एडवाइजरी में सरकार द्वारा संचालित और वित्त-पोषित शिक्षण संस्थानों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण स्कूल के समय में बदलाव करने को कहा गया है. बोर्ड ने 11 जून को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति का हवाला देते हुए अपने परामर्श में कहा कि उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शैक्षणिक कैलेंडर और मध्याह्न भोजन कार्यक्रम को बाधित किये बिना स्कूल के समय को समायोजित करने के लिए हितधारकों के साथ सहयोग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >