Abhishek Banerjee : टीएमसी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अपने घर पर देर रात हुई रेड पर नाराजगी जताई. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि क्या मैं कुछ छिपा रहा हूं. मेरे घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई है.
अभिषेक ने कहा- वे ताला तोड़कर घर में घुसे
बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों की रेड के बारे में पूछे गए सवालों से नाराज होकर अभिषेक ने मीडियाकर्मियों से कहा किआप इंवेस्टिगेशन एजेंसियों से सर्च के बारे में पूछ सकते हैं, क्या मैंने अंदर कुछ छिपाया है? उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनके घर का ताला तोड़ा, घर में घुसे और हर कमरे की तलाशी ली. वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में यह तलाशी ली गई है. जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या आपने सुमित रॉय को अपने घर पर छिपा रखा है, तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली है, आप उनसे पूछिए.
अभिषेक के घर तलाशी से बंगाल में बढ़ा राजनीतिक तापमान
अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पर सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी जल्दबाजी में वहां पहुंची. इससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं और पार्टी पर दबाव बढ़ गया, जो पहले से ही कानूनी लड़ाइयों, अंदरूनी बगावत और विधानसभा चुनाव में हार के नतीजों का सामना कर रही है. पुलिस कर्मी चार घंटे से अधिक समय तक उनके घर की तलाशी लेते रहे. इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस एक्शन की आलोचना की. पार्टी की ओर से एक्स पर लिखा गया कि यह राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई है और प्रदेश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. पार्टी के नेता कीर्ति आजाद ने इसे घिनौनी राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि सुबह तीन बजे पुलिस पहुंचती है और ताला तोड़कर सर्च करती है, मिलता कुछ नहीं है. यह कितनी गंदी राजनीति है इसे पूरा देश देख रहा है.
ये भी पढ़ें : पुलिस ने तोड़ा अभिषेक बनर्जी के घर का ताला, तलाशी के बाद TMC ने पूछा- कुछ मिला क्या?
