दो गैंगवार : एक मरा, चार घायल

हुगली : आपराधिक घटनाओं से जनता त्रस्त, बलागढ़ व चुचुड़ा में गोलीबारी हुगली : जिले में इन दिनों अपराध की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है. एक के बाद एक होनेवालीं आपराधिक घटनाओं से हुगली की जनता त्रस्त है. मंगलवार को हुगली में दो जगहों पर गोलियां चलीं. इन घटनाओं को गैंगवार बताया जा रहा […]

हुगली : आपराधिक घटनाओं से जनता त्रस्त, बलागढ़ व चुचुड़ा में गोलीबारी
हुगली : जिले में इन दिनों अपराध की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है. एक के बाद एक होनेवालीं आपराधिक घटनाओं से हुगली की जनता त्रस्त है. मंगलवार को हुगली में दो जगहों पर गोलियां चलीं. इन घटनाओं को गैंगवार बताया जा रहा है. इन दोनों घटनाओं में एक की मौत हो गयी और चार घायल हो गये. ये दोनों घटनाएं क्रमशः हुगली के बलागढ़ और चुचुड़ा में घटीं. बलागढ़ की घटना में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों घटनाओं में हुए सभी घायलों को चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना को लेकर इलाके में तनाव है. पुलिस की गश्त जारी है.
दो गुटों के बीच चलीं गोलियां
पहली घटना मंगलवार रात बलागढ़ थानांतर्गत गुप्तिपाड़ा में घटी. यहां समाजविरोधियों के दो गुटों में जम कर संघर्ष हुआ. दोनों गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त असीम विश्वास ( 29 ) के तौर पर की गयी. वह बलागढ़ के खामारगाछी का रहनेवाला था. घायलों के नाम लोकनाथ दास और दिग्विजय विश्वास बताया गया है.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चुचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल भेज दिया. इन सभी को भी गोली लगी है. घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस इस घटना को अपराधियों के गुटों का गैंगवार बता रही है. पुलिस ने मृत तारक विश्वास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इमामबाड़ा अस्पताल भेज दिया.
दो वाहन, असलहा जब्त
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजविरोधियों का एक दल उत्तर चौबीस परगना के कल्याणी का है, तो दूसरा गुप्तिपाड़ा का है. दोनों के बीच आपसी रंजिश ही गैंगवार में परिणत हो गया. पुलिस को मौके पर पहुंचते देख बदमाशों का दल अपने साथ लायी गयी स्कार्पियो और एक अन्य गाड़ी को छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने इन दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है.
उन गाड़ियों से 10 असलहा तथा पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने इलाके की तत्काल नाकाबंदी कर मंटू चौधरी व विशाल दास नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तह में जाने के लिए जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सूमो से कुछ लोग बलागढ़ आ रहे थे. कालना रोड पर दो स्कार्पियो ने पीछा किया. गुप्तिपाड़ा के फतेहपुर में स्कार्पियो से गोलियां चलायी गयीं. पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर दो कर पकड़ लिया.
बाइक चालक को गोली मारी
दूसरी तरफ बुधवार सुबह चुचुड़ा के प्यारा बागान इलाके में भी गोली चलाने की घटना घटी. वहां पहले से घात लगाये बैठे कुछ शार्प शूटरों ने बाइक चालक अंशुमान माल को लक्ष्य कर गोली चलायी. गोली सीधे बाइक चालक की छाती में जा धंसी. इसके बाद चालक खून से लथपथ हालात में अचेत होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि बाइक चालक के पीछे बैठा युवक सुरक्षित बच गया. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को चुचुड़ा के इमामबाड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है. इस घटना के पीछे क्या वजह है, यह ज्ञात नही हो पाया है.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह कयास लगा रही है कि बाइक चालक के संबंध शायद अपराधियों से हैं, जिसे लेकर गोली चलायी गयी. गोली चलने की आवाज पाकर जनता ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंच कर दो लोगों को धर दबोचा.
घर में घुस कर गोली मारी
ज्ञात हो कि रविवार को श्रीरामपुर के राज्यधरपुर पंचायत के बीबी बेर इलाके में एक नये प्रमोटर के काम में लगा युवक अजय भौमिक को भी बदमाशों ने सुबह साढ़े चार बजे उसके घर में घुस कर गोली मार दी. बदमाशों ने उसकी बीबी और मां को पुलिसवाला बता कर ग्रिल खुलवाया और अजय का दरवाजा लात से मार कर तोड़ दिया और उसकी 10 साल की बेटी के सामने ही गोली मार दी. गंभीर हालात में कोलकाता के एक बड़े सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. घटना के 72 घंटा बीत जाने के बाद भी एक भी हत्यारा इस मामले में गिरफ्तार नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >