प्रमोटर के लोगों पर पीटने का आरोप

हुगली. घर तोड़ने की आवाज से बीमार पिता को असुविधा होने की बात बताने पर पहले तो बहस हुई, फिर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना घटी. प्रमोटर के लोगों पर मारपीट का आरोप है. यह घटना हिंदमोटर के राधा गोविंद नगर की है. मानस चौधरी इसी इलाके में अपने अस्वस्थ पिता और मां के साथ […]

हुगली. घर तोड़ने की आवाज से बीमार पिता को असुविधा होने की बात बताने पर पहले तो बहस हुई, फिर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना घटी. प्रमोटर के लोगों पर मारपीट का आरोप है. यह घटना हिंदमोटर के राधा गोविंद नगर की है. मानस चौधरी इसी इलाके में अपने अस्वस्थ पिता और मां के साथ रहते हैं. उनके बगलवाले मकान को प्रमोटर ने खरीद लिया है.

उसे तुड़वाने का काम कर रहे हैं. यह काम सुबह छह बजे से शुरू हो गया. प्रमोटर अमल पाल के लोग तोड़ने का काम कर रहे थे. मानस ने उस समय मकान तोड़नेवाले लोगों से यह अपील की कि तोड़ने का काम थोड़ा विलंब से होने पर बढ़िया होता. उसके पिता बीमार हैं, रात भर सोये नहीं हैं.

सुबह उन्हें नींद आयी है. आवाज से जग जायेंगे. इसलिए मकान तोड़ने का काम थोड़ी देर से हो. इसी बात पर मकान तोड़नेवाले लोग उस पर नाराज हो गये. बहस होते-होते मारपीट हो गयी. लोगों ने उसे खूब पीटा और उसके घर में रखी मोटरसाइकिल को भी तोड़ डाला. घायल मानस को हिंदमोटर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भरती किया गया. इस बाबत उत्तरपाड़ा थाना में एक मामला दर्ज हुआ है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >