सास के अत्याचार से तंग बहू ने की खुदकुशी
कोलकाता. सास के अत्याचार से तंग होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका का नाम प्रमीला सरदार (23) बताया गया है. यह घटना विधाननगर के सुकांतनगर के छयनाभी इलाके की है. बताया जाता है कि इलाके की युवती प्रमीला सरदार की शादी कुछ महीने पहले अरूप सिंह के साथ हुई थी. दोनों […]
कोलकाता. सास के अत्याचार से तंग होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका का नाम प्रमीला सरदार (23) बताया गया है. यह घटना विधाननगर के सुकांतनगर के छयनाभी इलाके की है. बताया जाता है कि इलाके की युवती प्रमीला सरदार की शादी कुछ महीने पहले अरूप सिंह के साथ हुई थी. दोनों ने प्रेम कर विवाह किया था, लेकिन प्रमीला के सुसराल के लोग इस शादी से खुश नहीं थे. आरोप है कि उसे शरीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.
पति भी पत्नी पर हो रहे अत्याचार का विरोध नहीं करता था. इससे तंग आकर प्रमीला अपने मायके चली आयी थी. उसने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.
मृतका के परिवार के लोगों ने उसके पति अरूप सिंह और उसकी सास शारदा सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. विधाननगर दक्षिण थाना की पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर उसके पति अरूप सिंह और सास शारदा सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने अरूप को चार दिन की पुलिस हिरासत जबकि उसकी मां शारदा को 14 दिन के जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया.