महानगर के दो जगहों पर जेवरात की चोरी

कोलकाता. महानगर के दो अलग-अलग जगहों पर जेवरात व नगदी रुपये चोरी की घटना घटी है. पहली घटना यादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड की है. यहां शिकायतकर्ता बेबी रानी दास गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसके घर की आलमारी से दो सोने का चेन व नगदी 15 हजार रुपये के अलावा कीमती चांदी के […]

कोलकाता. महानगर के दो अलग-अलग जगहों पर जेवरात व नगदी रुपये चोरी की घटना घटी है. पहली घटना यादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड की है. यहां शिकायतकर्ता बेबी रानी दास गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसके घर की आलमारी से दो सोने का चेन व नगदी 15 हजार रुपये के अलावा कीमती चांदी के जेवरात भी चोरी हो गये. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. चोरी की दूसरी घटना टॉलीगंज इलाके के अब्दुल रसूल एवेन्यू की है. यहां एक घर के कमरे से सोने के नेकलेश, सोने की चेन, कान की बाली, हाथों के कंगन समेत तीन लाख रुपये के जेवरात चुरा लेने की घटना घटी.

घर की मालकिन रित्विका गुप्ता ने इसकी शिकायत टॉलीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >