पत्नी का कत्ल कर रातभर कमरे में साथ सोया रहा पति

कोलकाता. पत्नी के मायके में रात को कमरे में उसका गला घोंट कर हत्या करने के बाद पति रातभर उसके साथ सोया रह गया. सुबह होने पर पत्नी की स्वाभाविक मौत होने की कहानी रच कर उसने खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने का खुलासा होने […]

कोलकाता. पत्नी के मायके में रात को कमरे में उसका गला घोंट कर हत्या करने के बाद पति रातभर उसके साथ सोया रह गया. सुबह होने पर पत्नी की स्वाभाविक मौत होने की कहानी रच कर उसने खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने का खुलासा होने के बाद सच्चाई सामने आयी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना तिलजला इलाके के कुस्ठिया रोड की है. मृत महिला का नाम रुमा शर्मा (27) है, जबकि उसके पति का नाम दिलीप शर्मा है. वह पेशे से बढ़ई का काम करता है. तिलजला थाने की पुलिस के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि अपने मायके में रुमा शर्मा की आस्वाभाविक तरीके से मौत हो गयी है. चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसके शव को लाया गया है.

तत्काल उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इधर प्राथमिक पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोजाना की तरह रुमा रात का खाना खाने के बाद पति दिलीप के साथ गुरुवार रात को कमरे में सो गयी थी. शुक्रवार सुबह उसे जगाने पर वह जवाब नहीं दे रही थी. उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था. इसके बाद उसे अस्पताल लाने पर छह घंटे पहले उसकी मौत होने की चिकित्सकों ने घोषणा कर दी.

इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दिलीप शर्मा से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह हत्या करने से इनकार कर रहा है. परिवारवालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दिलीप का विवाह रुमा से 22 मई 2013 को हुआ था. उसे शराब की काफी बुरी लत लगी हुई थी. इसके कारण अक्सर उसका रुमा के साथ झगड़ा होता रहता था. पुलिस को संदेह है कि इसी झगड़े के कारण दिलीप ने गुस्से में रात को गला घोंट कर रुमा की हत्या करने के बाद उसके साथ रातभर कमरे में सोया रहा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई से परदा उठ गया. पुलिस दिलीप को गिरफ्तार कर उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >