कोलकाता. खुद को रिजेंट पार्क थाने का पुलिस अधिकारी बताकर एक बदमाश ने सिलिंडर डिलिवरी करनेवाले युवक से 10 हजार 830 रुपये लेकर फरार हो गया. घटना रिजेंट पार्क इलाके के एनएससी बोस रोड की है. पीड़ित युवक का नाम राजाराम राय है. इसकी शिकायत उसने रिजेंट पार्क थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को […]
कोलकाता. खुद को रिजेंट पार्क थाने का पुलिस अधिकारी बताकर एक बदमाश ने सिलिंडर डिलिवरी करनेवाले युवक से 10 हजार 830 रुपये लेकर फरार हो गया. घटना रिजेंट पार्क इलाके के एनएससी बोस रोड की है. पीड़ित युवक का नाम राजाराम राय है. इसकी शिकायत उसने रिजेंट पार्क थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि वह गैस सिलिंडर सप्लाई करने का काम करता है. बुधवार दोपहर को भी वह सिलिंडर की सप्लाई कर रहा था.
दोपहर दो बजे के करीब एक व्यक्ति उसके पास आकर खड़ा हुआ. वह टी-शर्ट व बरमूडा पहने हुए था. राजाराम के मुताबिक उस व्यक्ति ने उस पर आरोप लगाया कि वह अवैध रूप से गैस सिलिंडर का धंधा करता है और यह कहकर उसने युवक की जेब से 10 हजार 830 रुपये निकाल लिये. इसके बाद उसने थाने में आकर रुपये लेने की बात कहकर कार में सवार होकर वहां से चला गया. राजाराम के मुताबिक इसके बाद जब वह रुपये वापस लेने थाने गया तो वैसा कोई भी व्यक्ति उसे थाने में नहीं दिखा.
तब उसे ठगी का आभास हुआ. इसके बाद उसने फर्जी पुलिस वाला बनकर रुपये ले भागने की शिकायत रिजेंट पार्क थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.