दो घंटे दहशत व चीख में गुजरा

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके के हो ची मिन्ह सरणी में स्थित द गोल्डेन पार्क होटल में लगी आग की चपेट में आये सुदेश आलुवालिया दो घंटे के इस दर्दनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली के द्वारका से वह कोलकाता आये थे. यहां इस होटल में पत्नी मधु आलुवालिया […]

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके के हो ची मिन्ह सरणी में स्थित द गोल्डेन पार्क होटल में लगी आग की चपेट में आये सुदेश आलुवालिया दो घंटे के इस दर्दनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली के द्वारका से वह कोलकाता आये थे. यहां इस होटल में पत्नी मधु आलुवालिया के साथ रुके थे. देर रात 2.20 के करीब उन्हें कुछ जलने की बू आयी.

शुरुआत में नजरंदाज करने के पांच मिनट बाद जलने की महक कमरे में धीरे-धीरे भरने लगी, तभी वह कमरे से बाहर निकले तो बाहर बरामदे में धुआं भरा हुआ देखा. आसपास होटल के अन्य स्टाफ इधर-उधर भाग रहे थे. उनकी पत्नी दिव्यांग है. इसके कारण किसी तरह सुरक्षाकर्मियों की मदद से पत्नी को बाहर निकालने में वह खुद भी जख्मी हुए.

इसके बाद एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. उनका कहना है कि बुधवार देर रात वह भयावह पल को वह भुला नहीं पा रहे हैं. किसी तरह लोगों की मदद से वह तो अपनी पत्नी के साथ होटल से बाहर निकल गये, लेकिन अंदर काफी लोग फंसे थे. कोई शोर मचाकर दूसरों से मदद मांग रहा था, तो कोई चिमनियों की पाइप से नीचे उतर कर जान बचाने की कोशिश कर रहा था. रात का समय होने के कारण पुलिस व दमकलकर्मियों के अलावा आसपास के कुछ ही लोग मदद के लिए वहां पहुंच सके थे. अब भी आंखें बंद करता हूं तो वही अग्निकांड याद आने से दिल दहल उठता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >