मालदा : ट्रक व ट्रेलर के बीच आया ट्रेकर, दो की मौत

मालदा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर प्याज लदे एक ट्रक और पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के बीच पड़ जाने से एक ट्रेकर के चालक और खलासी की मौत हो गयी. ट्रेलर के धक्के से ट्रेकर में आग लग गयी. पुलिस ने बताया कि ट्रेकर चालक और खलासी झुलस कर मर गये. बुधवार तड़के […]

मालदा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर प्याज लदे एक ट्रक और पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के बीच पड़ जाने से एक ट्रेकर के चालक और खलासी की मौत हो गयी. ट्रेलर के धक्के से ट्रेकर में आग लग गयी. पुलिस ने बताया कि ट्रेकर चालक और खलासी झुलस कर मर गये. बुधवार तड़के करीब चार बजे यह हादसा कालियाचक थाने के सुजापुर अस्पताल मोड़ के पास हुआ. मृत चालक और खलासी की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय सड़क पर बहुत कम लोग थे. टक्कर लगने के बाद ट्रेकर का इंजन फट गया और चालक व खलासी गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से झुलस गये. आग इतनी भयावह थी कि उन्हें बाहर निकाला नहीं जा सका. एक चश्मदीद असादुल शेख ने बताया कि एनएच 34 हादसों का केंद्र बन गया है. रोज ही कोई न कोई हादसा हो रहा है. यातायात पर नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है.
हादसे की खबर पाकर कालियाचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मालदा से दो दमकल इंजन सुजापुर के अस्पताल मोड़ पहुंचे. आग से बुरी तरह झुलसे दोनों शवों को गाड़ी से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजा.
दुर्घटना के बाद लॉरी और ट्रेलर के चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रेलर के मालिकों को बुलवाया है. पुलिस ने बताया कि प्याज लदा ट्रक बाहर से मालदा आया था. ट्रेकर फरक्का की तरफ जा रहा था. पीछे से ट्रेलर भी फरक्का की तरफ जा रहा था. ट्रेकर जब ओवरटेक कर रहा था, तभी उसके सामने ट्रक आ गया. पीछे से ट्रेलर ने ट्रेकर को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रेकर में आग लग गयी. हादसे की वजह से एनएच 34 पर जाम लग गया. जाम हटवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
हादसे में बाइक चला रहे आठवीं के छात्र की मौत
मालदा. एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी. साथ ही उसकी दो बड़ी बहनें और एक भांजा घायल हो गया है. बुधवार सुबह यह घटना मानिकचक थाने के नाजिरपुर इलाके में राज्य सड़क पर घटी. पुलिस ने बताया कि मृत छात्र का नाम यासिन शेख (16) है. वह एक स्थानीय इंगलिश मीडियम स्कूल में आठवीं में पढ़ता था. उसके साथ बाइक पर सवार बहनें नजमी खातून (17) व धन्नी खातून (16) और भांजा मासूम शेख (14) घायल हुआ है. ये सब भी नियामत हाइस्कूल में पांचवीं और दसवीं में पढ़ते हैं. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बुधवार की सुबह ये चारों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इनायतपुर जा रहे थे. बाइक यासिन चला रहा था. किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. नाजिरपुर में राज्य सड़क के पास एक पैदल यात्री को साइड देते समय बाइक पलट गयी. यासिन की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >