विरल प्रजाति के तक्षक बरामद, चार तस्कर भी दबोचे गये

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के जवानों ने एक अभियान चलाकर तीन विरल प्रजाति के तक्षक बरामद किये हैं.इस सिलसिले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ 25 लाख रूपये है.एसएसबी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रानीडांगा के सेकेंड कमांड अधिकारी डी के […]

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के जवानों ने एक अभियान चलाकर तीन विरल प्रजाति के तक्षक बरामद किये हैं.इस सिलसिले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

इसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ 25 लाख रूपये है.एसएसबी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रानीडांगा के सेकेंड कमांड अधिकारी डी के सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाइ की गयी.

माटीगाड़ा थाना अंतर्गत खपरैल के सेंट्रल कालानी में छापामारी की गयी.. पकडे गए तस्करों के नाम बागडोगरा निवासी प्रेम विश्वकर्मा,सेंट्रल कालानी निवासी बिनोद थापा और दिनेश बर्मन तथा कालिम्पोंग निवासी सिलवानस वाकटन है.पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है. अभी यह नहीं पता चला है कि इन तक्षकों को कहां से लाया गया और कहां भेजने की योजना थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >