छुरा मार कर पिता की हत्या करने का आरोप

मालदा. पारिवारिक कलह के चलते एक बेटे ने पिता के पेट में छुरी मारकर उनकी हत्या कर दी. आरोप है कि इस घटना में मां ने भी आरोपी बेटे की मदद की. बुधवार दोपहर यह घटना कालियाचक थाने की सुजापुर ग्राम पंचायत के वामनग्राम गांव में घटी. घटना के बाद मृत व्यक्ति का शव सुजापुर […]

मालदा. पारिवारिक कलह के चलते एक बेटे ने पिता के पेट में छुरी मारकर उनकी हत्या कर दी. आरोप है कि इस घटना में मां ने भी आरोपी बेटे की मदद की. बुधवार दोपहर यह घटना कालियाचक थाने की सुजापुर ग्राम पंचायत के वामनग्राम गांव में घटी. घटना के बाद मृत व्यक्ति का शव सुजापुर अस्पताल में छोड़ आरोपी वहां से भाग गये. बाद में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया.

पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्तिक का नाम नाजिदुल शेख (45) है. सब्जी व्यवसायी नाजिदुल के परिवार में उसकी पत्नी मुन्नी बीबी और 17 साल का बेटा राजू शेख है. नाजिदुल ने बड़े भाई की मौत के बाद अपनी भाभी मुन्नी बीबी से शादी की थी.

राजू भी बड़े भाई की संतान है. इसके चलते करीब एक साल से संपत्ति के बंटवारे को लेकर नाजिदुल के साथ उसकी पत्नी और बेटे का विवाद चल रहा था. संपत्ति को लेकर राजू शेख के साथ नाजिदुल का आये दिन झगड़ा होता था. बुधवार सुबह भी झगड़ा हुआ. इसी दौरान राजू ने नाजिदुल के पेट में छुरी मार दी. आरोप है कि मुन्नी बीबी ने राजू की मदद की. पुलिस मां-बेटे से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >