24 घंटे बाद भी प्रशासन नहीं की कोइ पहल
कालियागंज : स्वास्थ केंद्र की बुनियादी ढांचागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर जिले के ग्वालपोखर-1 नंबर ब्लॉक के लोगों ने आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है.
बीते बुधवार से ही अनशन शुरू कर दिया गया है. अनशन के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी आंदोलनकारियों को प्रशासन की ओर से कोइ आश्वासन नहीं मिला है. इलाके के लोगों ने राजनीति से उपर उठकर अस्पताल व जन स्वास्थ रक्षा कमिटी के बैनर तले घड़ी मोड़ इलाके में आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के मंच पर कुल 20 लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि स्वास्थ केंद्र में 24 घंटे चिकित्सा सेवा देने के साथ अलग से प्रसूति विभाग चालू करने की मांग की जा रही है. आंदोलनकारियों ने अपने आंदोलन के संबंध में कहा कि चिकित्सकों को नियमित समय से आने,सरकार की से मिलने वाली दवाइयां मुफ्त में देने आदि की मांग की जा रही है. मांगें नहीं मानने तक अनशन जारी रहेगा.
