जन्म देकर बच्ची को मां ने लेने से किया इनकार

हावड़ा. पति की बेवफाई से तंग आकर एक विवाहिता नवजात को बिना साथ लिये ही खाली हाथ घर लाैट गयी. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने उसे लाख समझाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. उसने बेटी को जन्म दिया था, लेकिन कुछ दिनों पहले पति के छोड़ देने पर उसने नवजात को लेने से […]

हावड़ा. पति की बेवफाई से तंग आकर एक विवाहिता नवजात को बिना साथ लिये ही खाली हाथ घर लाैट गयी. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने उसे लाख समझाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. उसने बेटी को जन्म दिया था, लेकिन कुछ दिनों पहले पति के छोड़ देने पर उसने नवजात को लेने से इनकार कर दिया. घटना उलबेड़िया महकमा अस्पताल की है. गीता सरकार पिछले 28 फरवरी को यहां दाखिल हुई. उसी रात उसने बेटी को जन्म दिया. दो दिनों बाद उसे डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया.

डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही वह फूट-फूट कर रोने लगी. नर्स को उसने कहा कि वो जा रही है लेकिन बच्ची को साथ लेकर नहीं जायेगी. नर्स ने उसे अकेले जाने से रोक दिया. खबर अस्पताल प्रबंधन सुदीप काड़ार को दी गयी. वह खुद मौके पर पहुंचे व गीता से बात की. अस्पताल प्रबंधन ने उससे जानने की कोशिश की आखिर क्या बात है, जो वह अपनी बेटी को साथ नहीं लेकर जाना चाहती है.

सब इसी बात का अंदाजा लगा रहे थे कि बेटी होने की वजह से वह ससुराल जाने से सहम रही है, लेकिन ऐसा नहीं था. काफी पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही पति हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया है. पति के अलावा उसका कोई नहीं है. खुद की खाने की आफत आ गयी है, बच्ची का भरन पोषण नहीं कर पायेगी. अस्पताल प्रबंधन के लिए यह बिल्कुल अजीबोगरीब मामला था. अस्पताल अधीक्षक ने इस घटना की सूचना उलबेड़िया एसडीओ को दी. एसडीओ ने डीएम व जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया. एक कमेटी गठित की गयी. पूरी सत्यता की जांच की गयी. जांच में गीता की सभी बातें सच पायी गयीं. अंतत कमेटी ने फैसला लिया कि बच्ची को होम भेज दिया जाये. गुरुवार को अस्पताल में एसडीओ व मां की मौजूदगी में बच्ची को होम के हवाले कर दिया. दृश्य इतना मार्मिक था कि सभी की आंखें छलक गयीं. बच्ची के चली जाने के बाद गीता भी चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >