एक माध्यमिक परीक्षार्थी की हुई मौत, दो घायल

हुगली. माध्यमिक का अंतिम पेपर देने जा रहे एक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को चुचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भरती कराया गया है. यह घटना गुरुवार सुबह 10:15 बजे पांडुआ थाना अंतर्गत शिमलागढ़ आतिर मोड़ इलाके में जीटी रोड पर हुई. पांडुआ शशिभूषण […]

हुगली. माध्यमिक का अंतिम पेपर देने जा रहे एक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को चुचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भरती कराया गया है. यह घटना गुरुवार सुबह 10:15 बजे पांडुआ थाना अंतर्गत शिमलागढ़ आतिर मोड़ इलाके में जीटी रोड पर हुई. पांडुआ शशिभूषण हाई स्कूल का छात्र जानबाज अंसारी (17) मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र जा रहा था.

उसका सेंटर महानाद हाई स्कूल में पड़ा था. रास्ते में उसकी बाइक पर राधारानी गर्ल्स हाई स्कूल की दो छात्राएं नसरीन खातून और साहिदा खातून भी सवार हो गयीं. छात्राएं पांडुआ शेख पुकुर इलाके की रहने वाली हैं. इनका सेंटर तिन्ना इलमपुर पीएस विद्यामन्दिर में था.

रास्ते में डंपर के साथ बाइक की टक्कर हो गयी. तीनों परीक्षार्थी घायल हो गये. ड्यूटी पर तैनात सिविक वोलेंटियर ने तीनों को पांडुआ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने चुचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टर ने जानबाज को मृत घोषित कर दिया. दोनों छात्राओं का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >