सिंथी थाने में पूछताछ के दौरान वृद्ध की मौत का मामला, शिकायतकर्ता का पता नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के सिंथी थाने में छेड़खानी के आरोप में पूछताछ के दौरान स्नेहमय दे (62) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इस घटना की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके पीछे की सच्चाई से परदा उठ रहा है. सूत्रों का कहना है कि थाने में जिस महिला ने स्नेहमय दे […]

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के सिंथी थाने में छेड़खानी के आरोप में पूछताछ के दौरान स्नेहमय दे (62) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इस घटना की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके पीछे की सच्चाई से परदा उठ रहा है. सूत्रों का कहना है कि थाने में जिस महिला ने स्नेहमय दे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराी थी, पुलिस उसी का पता अब ढूंढ नहीं पा रही है.

सूत्रों के मुताबिक महिला ने सिंथी थाने में छेड़खानी को लेकर कोई एफआइआर पुलिस ने दर्ज नहीं किया था. सिर्फ एक जनरल डायरी दर्ज की गयी थी. लिहाजा स्नेहमय की मौत के बाद पुलिस जब शिकायतकर्ता से जांच के सिलसिले में पूछताछ करने उसके घर पहुंची तो पुलिस को दिया गया पता नकली निकला. पुलिस को दिये गये पते में उस महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका.

इसके बाद पुलिस खाली हाथ उस पते से लौटने के लिए बाध्य हुई. इस घटना पर मृतक के परिवार का आरोप है कि पहले तो थाने के पुलिस अधिकारी ने सिर्फ जनरल डायरी दर्ज करने के बाद ही पूछताछ के लिए स्नेहमय दे को थाने में बुला लिया, जबकि एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस इस तरह की कार्रवाई आमतौर पर करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ.

जिस महिला ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी, पुलिस उसकी कोई जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं दे पा रही है. इसके कारण उन्होंने सिंथी थाने में पुलिस की लापरवाही व झूठे आरोप मेें फंसाने की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं इस मामले में कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) विशाल गर्ग का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई भी शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >