पांच दिन तक सड़क पर पड़ा रहा घायल

कोलकाता : सड़क हादसे में घायल एक युवक पांच दिन तक सड़क किनारे डिवाइडर पर पड़ा रहा, लेकिन किसी राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठायी. यह घटना सॉल्टलेक के 12 नंबर वाटर टैंक इलाके की है. घायल युवक का नाम बापी मंडल बताया गया है. वह दत्ताबाद का रहनेवाला है. स्थानीय एक […]

कोलकाता : सड़क हादसे में घायल एक युवक पांच दिन तक सड़क किनारे डिवाइडर पर पड़ा रहा, लेकिन किसी राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठायी. यह घटना सॉल्टलेक के 12 नंबर वाटर टैंक इलाके की है. घायल युवक का नाम बापी मंडल बताया गया है. वह दत्ताबाद का रहनेवाला है.
स्थानीय एक व्यक्ति ने उसे सोमवार को एंबुलेंस से विधाननगर महकमा अस्पताल पहुंचाया. स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कोलकाता स्थित नील रतन अस्पताल रेफर कर दिया. अशोक देव चौधरी ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे खूब परेशान किया. पुलिस बुलाने की धमकी दी. घायल बापी मंडल ने बताया कि पांच दिन पहले एक गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया था. तब से वह बेहोशी की हालत में डिवाइडर पर पड़ा था. उसके पैर में गंभीर चोट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >