पुलिस प्रशासन में मची खलबली, आमलोगों में भी आतंक का माहौल, शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अपहरण संबंधी पोस्टर
जलपाईगुड़ी: शहर में विभिन्न स्थानों पर अपहरण संबंधी पोस्टर लगाये जाने की घटना से खलबली मच गयी है.इससे ना केवल आमलोग आतंकित हैं,बल्कि पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है.इन पोस्टरों में “ सावधान,समय ठीक नहीं है,राह चलते कभी भी आपका अपहरण हो सकता है” लिखा हुआ है.सोमवार देर को ऐसे पोस्टर लगाये गए […]
जलपाईगुड़ी: शहर में विभिन्न स्थानों पर अपहरण संबंधी पोस्टर लगाये जाने की घटना से खलबली मच गयी है.इससे ना केवल आमलोग आतंकित हैं,बल्कि पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है.इन पोस्टरों में “ सावधान,समय ठीक नहीं है,राह चलते कभी भी आपका अपहरण हो सकता है” लिखा हुआ है.सोमवार देर को ऐसे पोस्टर लगाये गए हैं,ऐसा कोतवाली थाना पुलिस का मानना है.
मंगलवार को विभिन्न स्थानों से इन पोस्टरों को हटाने में पुलिस लगी हुयी थी. उसके बाद सदर डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों,सामाजिक संगठनों तथा व्यवायी समिति को साथ कातवाली थाने में एक शांति बैठक भी की.शहर के कदमतला,डीबीसी रोड, थाना मोड़ आदि सहित विभिन्न स्थानों पर दीवारों तथा दुकानों में ऐसे पोस्टर को देख सुबह लोगों में खलबली मच गयी.इस संबंध में डीएसपी श्री सिंह ने कहा है कि आमलोगों के बीच अफवाह नहीं फैले इसी को लेकर शांति बैठक की गयी है.
लोगों को आतंकित होने का कोइ कारण नहीं है.इस बीच पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गयी है. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया है कि जिस तरह के प्रिंटिंग मशीन में पोस्टरों को छापा गया है,उस प्रकार की मशीन उत्तर बंगाल में कहीं भी नहीं है.इससे पहले इसी प्रकार के पोस्टर मयनागुड़ी में भी लगाये गए थे.पोस्टर में जिस प्रकार के भाषा का उपयोग किया गया है,उससे आम लोगों का डरना स्वभाविक है.
आज शांति बैठक में उपस्थित नगरपालिका के चेयरमैन मोहन बोस,भाजपा के श्यामा प्रसाद, कारोबारी देबू चौधरी,विकास दास, एबीपीटीए की अपर्णा बागची आदि ने कहा कि शहर के लोग शांतिप्रिय हैं.किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.आतंकित होने को कोइ सवाल ही नहीं है.इधर,इस पोस्टर के साथ किसी आतंकी संगठन का हाथ या नहीं,इसकी भी जांच की जा रही है. यह भी हो सकता है कि किसी कंपनी ने अपने उत्पादों के विज्ञापन के लिए प्रचार का कोइ अनोखा तरीका अपनाया हो. पुलिस हर पहलुओं से इसकी जांच कर रही है.