साइबर क्राइम थाना ने छात्र को किया गिरफ्तार

कोलकाता. फेसबुक और व्हाट्स एप पर युवती की व्यक्तिगत व अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना की टीम ने गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम सौम्य ज्योति सरकार (20) है. वह मूल रूप से कूचबिहार के तूफानगंज थाना इलाके का निवासी है. वह […]

कोलकाता. फेसबुक और व्हाट्स एप पर युवती की व्यक्तिगत व अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना की टीम ने गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम सौम्य ज्योति सरकार (20) है. वह मूल रूप से कूचबिहार के तूफानगंज थाना इलाके का निवासी है. वह चारू चंद्र कॉलेज का छात्र भी है.
इस बाबत वह दमदम थाना अंतर्गत घोषपाड़ा के एक हॉस्टल में रह रहा था. पीड़िता ने विगत बुधवार की रात को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में आरोप लगाया कि बार-बार धमकी देने के साथ ही आरोपी युवक ने फेसबुक पर फरजी प्रोफाइल बना कर पीड़िता के फेसबुक के टाइमलाइन पर छेड़छाड़ की गयी तसवीर पोस्ट की. इतना ही नहीं पीड़िता के कई रिश्तेदारों और दोस्तों को भी उसने तसवीर भेजी. शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र को उसके हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड बरामद किये गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मैथन डैम में मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >