माध्यमिक की छात्रा पर फेंका एसिड

दक्षिण 24 परगना के उस्ती इलाके की घटना बाजार जा रही छात्रा के मुंह पर साइकिल से आकर फेंका तेजाब कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के उस्ती इलाके में गुरुवार को माध्यमिक की छात्रा के मुंह पर एसिड फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. उस्ती थाने के उत्तर कुसुम गांव में यह घटना घटी. गंभीर […]

दक्षिण 24 परगना के उस्ती इलाके की घटना
बाजार जा रही छात्रा के मुंह पर साइकिल से आकर फेंका तेजाब
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के उस्ती इलाके में गुरुवार को माध्यमिक की छात्रा के मुंह पर एसिड फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. उस्ती थाने के उत्तर कुसुम गांव में यह घटना घटी. गंभीर रूप से जख्मी छात्रा का इलाज डायमंड हार्बर जिला अस्पताल में चल रहा है. इस घटना में पीड़िता की भाभी भी घायल हो गयीं.
सूत्रों के अनुसार, उक्त छात्रा अपनी भाभी के साथ बाजार की ओर जा रही थी इसी दौरान पीछे से साइकिल पर सवार एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी का नाम हफीजुल लस्कर है. लोगों का कहना है कि आरोपी युवक उस छात्रा को हमेशा परेशान किया करता था. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. घटना के बाद से ही वह फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >