दो हजार के दो नकली नोट संग कांग्रेस नेता गिरफ्तार

दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार बरामद हुआ नया नकली नोट कांग्रेस ने अपने नेता की गिरफ्तारी को साजिश बताया मालदा : दो हजार रुपये के दो नकली नोटों के साथ पुलिस ने कांग्रेस पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष को गिरफ्तार किया है. शनिवार रात वैष्णवनगर थाना अंतर्गत 17 माइल इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने […]

दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार बरामद हुआ नया नकली नोट

कांग्रेस ने अपने नेता की गिरफ्तारी को साजिश बताया

मालदा : दो हजार रुपये के दो नकली नोटों के साथ पुलिस ने कांग्रेस पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष को गिरफ्तार किया है. शनिवार रात वैष्णवनगर थाना अंतर्गत 17 माइल इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया. गुलाबी नकली नोट देखकर पुलिस व खुफिया विभाग भी सकते में हैं. केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ व एक हजार के नोट रद्द किये जाने के बाद नकली नोट का कारोबार बंद होने की संभावना जतायी जा रही थी. लेकिन दो हजार रुपये का नया गुलाबी नोट जारी होने के मात्र तीन महीने के अंदर मालदा जिले के भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके में स्थित वैष्णव नगर थाना क्षेत्र में नकली नोट का कारोबार करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. आरोपी को रविवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कांग्रेस नेता दिगंबर मंडल (42) चरशुजापुर गांव का रहने वाला है. वह कालियाचक पंचायत समिति के वन व भूमि कर्माध्यक्ष के पद पर है. इसके साथ ही इलाके में वह एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता के रूप में पहचाने जाते हैं. पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आरोपी 17 माइल इलाके की एक हाट में खरीदारी करने गया था. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पहले से ही उसका पीछा कर रही थी और खरीदारी करते समय उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. गत 23 जनवरी को वैष्णव नगर थाने की पुलिस ने बखराबाद गांव से एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया था. उसके पास से भी दो हजार का एक गुलाबी नकली नोट बरामद हुआ था. इस घटना के बाद से ही खुफिया विभाग नकली नोट का कारोबार करनेवालों पर लगातार नजर बनाये हुई थी. फिर 13 दिन के बाद नकली नोट का मामला सामने आने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है.

दूसरी तरफ कालियाचक तीन नंबर पंचायत समिति के कांग्रेस अध्यक्ष साइयातुल इसलाम इस घटना को एक षडयंत्र बता रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले दिगंबर मंडल ने एक स्थानीय जमीन व्यवसायी बापी मंडल को डेढ़ कट्टा जमीन के लिए बतौर पेशगी 9 हजार रुपये दिये थे. इस बात का जिक्र दिगंबर ने पुलिस के सामने भी किया. करीब सात दिन के बाद अब बापी खुद मान रहा है कि दो हजार रुपये के दो नोट शायद नकली थे. उनका कहना है कि झूठे मामले को लेकर दिगंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने से कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथा सांसद मौसम नूर भी नाराज हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने उचित जांच ना कर दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया है. आनेवाले दिनों में जांच में सच सामने आ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >