कोलकाता. सर्वे पार्क थाना अंतर्गत मॉर्डन पार्क के फोर्थ स्ट्रीट में रहने वाले वेस्ट बंगाल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एक डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी की अस्वाभाविक मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार अपराह्न 3:15 बजे की है. उनका शव घर के सीलिंग फैन से लटकता मिला. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. एमआर बांगुड़ अस्पताल ले जाने पर […]
कोलकाता. सर्वे पार्क थाना अंतर्गत मॉर्डन पार्क के फोर्थ स्ट्रीट में रहने वाले वेस्ट बंगाल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एक डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी की अस्वाभाविक मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार अपराह्न 3:15 बजे की है. उनका शव घर के सीलिंग फैन से लटकता मिला. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. एमआर बांगुड़ अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक की शिनाख्त अमित राय (50) के रूप में हुई है. उनकी पोस्टिंग हावड़ा में थी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उनकी एक बेटी है.
कथित तौर पर बेटी की पढ़ाई को लेकर अमित की उनकी पत्नी से काफी कहासुनी हुई थी जिसके कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे. खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.