कारखाने में लगी आग, 18 दमकल इंजन पहुंचे

इंटाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशीबाजार इलाके की घटना कोलकाता : इंटाली थाना अंतर्गत मुंशीबाजार इलाके में रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे आग लग गयी. सियालदह साउथ रोड स्थित छाता की तिल्ली (रिब) कारखाना से धुआं निकलते देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर दमकल के लगभग 18 इंंजन घटनास्थल पर पहुंचे. […]

इंटाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशीबाजार इलाके की घटना
कोलकाता : इंटाली थाना अंतर्गत मुंशीबाजार इलाके में रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे आग लग गयी. सियालदह साउथ रोड स्थित छाता की तिल्ली (रिब) कारखाना से धुआं निकलते देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर दमकल के लगभग 18 इंंजन घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची. तंग इलाका होने की वजह से दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय सूत्रों केे अनुसार रविवार को कारखाना बंद था.
आसपास के लोगों ने कारखाना में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी. घटनास्थल के पास और भी कई कारखाने हैं. आग उनमें भी फैलने का खतरा बना हुआ था. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कारखानेे में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. सोमवार को फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच सकती है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >