बंगाल की युवती को मुंबई में बेचा

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना से एक युवती को अगवा कर मुंबई के यौनपल्ली में बेचने का मामला प्रकाश में आया है. डायमंड हार्बर थाना अंतर्गत नतूनहाट इलाके की रहनेवाली तनुजा बीबी ने पड़ोसी युवक पर कक्षा 10 में पढ़नेवाली अपनी बेटी इस्मतआरा खातून को बहला-फुसला कर मुंबई के यौनपल्ली में बेचने का आरोप लगाते हुए […]

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना से एक युवती को अगवा कर मुंबई के यौनपल्ली में बेचने का मामला प्रकाश में आया है. डायमंड हार्बर थाना अंतर्गत नतूनहाट इलाके की रहनेवाली तनुजा बीबी ने पड़ोसी युवक पर कक्षा 10 में पढ़नेवाली अपनी बेटी इस्मतआरा खातून को बहला-फुसला कर मुंबई के यौनपल्ली में बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस ने बताया कि इस्मतआरा मंगलवार की रात अपने पड़ोसी युवक से मिलने उसके घर गयी थी, जिसके बाद से वह लापता है. बुधवार को उसका फोन आया था, जिसमें उसने कहा कि वह अच्छी है. परंतु उसके बाद शुक्रवार से उसका फोन बंद है.

तनुजा बीबी का आरोप है कि एक युवक ने फोन कर कहा कि उसकी बेटी मुंबई में है. उसे बेच दिया गया है. इसके बाद शनिवार को उसने डायमंड हार्बर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों से युवतियों को बहला कर देश के विभिन्न प्रांतों में बिक्री के लिए एक संगठित गिरोह काम कर रहा है. इसके सदस्य लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं. पुलिस की ओर से इसके लिए सोशल मीडिया के अलावा पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >