रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, गिरफ्तार

कोलकाता : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगनेवाले एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम बलीराम प्रसाद है. वह उत्तर 24 परगना के काकीनाड़ा इलाके का रहनेवाला है. आरपीएफ ने 26 जनवरी को उसे हावड़ा स्टेशन के सब-वे से गिरफ्तार किया. उसके पास से आरपीएफ ने रेलवे […]

कोलकाता : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगनेवाले एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम बलीराम प्रसाद है. वह उत्तर 24 परगना के काकीनाड़ा इलाके का रहनेवाला है. आरपीएफ ने 26 जनवरी को उसे हावड़ा स्टेशन के सब-वे से गिरफ्तार किया. उसके पास से आरपीएफ ने रेलवे के 14 फरजी नियुक्ति पत्र और रेलवे से संबंधित कई कागजात बरामद किये हैं.
आरपीएफ नॉर्थ पोस्ट इंस्पेक्टर अमजद खान ने बताया कि धनबाद के एक युवक ने उसके खिलाफ उनके पास शिकायत की थी. पुरी जानकारी मिलने के बाद हमने युवक को कहा कि वह आरोपी को किसी भी तरह हावड़ा स्टेशन बुलाये. युवक ने आरोपी को बाकी के पैसे देने के लिए हावड़ा स्टेशन पर बुलाया, जिस पर आरोपी हावड़ा स्टेशन पहुंचा. हावड़ा स्टेशन के सब-वे में पहुंचते ही हमारे लोंगो ने उसे धर दबोचा. इंस्पेक्टर खान ने बताया कि बलीराम ग्रुप डी और सी की नौकरी के लिए युवकों से तीन-तीन लाख रुपये लेता था. वह खुद को एडीआरएम बताता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >