पार्क स्ट्रीट : दुकान में लगी आग, एक झुलसा

कोलकाता. पार्क स्ट्रीट इलाके में एक वाणिज्यिक इमारत के अंदर स्थित दुकान में आग लग गयी. इसमें एक युवक घायल हो गया. आग चार मंजिली इमारत के अंदर एक कपड़े की दुकान में लगी थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह 10.30 बजे दुकान के अंदर से काफी धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने […]

कोलकाता. पार्क स्ट्रीट इलाके में एक वाणिज्यिक इमारत के अंदर स्थित दुकान में आग लग गयी. इसमें एक युवक घायल हो गया. आग चार मंजिली इमारत के अंदर एक कपड़े की दुकान में लगी थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह 10.30 बजे दुकान के अंदर से काफी धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी खबर दी.

खबर मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल के चार इंजनों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. इसी बीच लोगों ने घटनास्थल से आलमगीर मोल्लाह (22) नामक एक युवक को झुलसे हालत में वहां से बाहर निकाला.

वह दुकान के अंदर सिलाई का काम कर रहा था. आग में उसके चेहरे का अधिकतर हिस्सा व हाथ बुरी तरह से जल गया. घटनास्थल से उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है. आग दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझायी जा सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >