नारकोटिक्स विभाग ने गुप्त सूचना पर मारा छापा, 4 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
मालदा. कच्ची अफीम के साथ दो तस्करों को नारकोटिक विभाग ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात कालियाचक थाना पुलिस को साथ लेकर नारकोटिक अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश सीमांत पर स्थित ससानी गांव से दोनों तस्करों को दबोचा. उनके पास से तीन किलो 600 ग्राम कच्ची अफीम जब्त की गयी. इसका इस्तेमाल हेरोइन बनाने में होता […]
मालदा. कच्ची अफीम के साथ दो तस्करों को नारकोटिक विभाग ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात कालियाचक थाना पुलिस को साथ लेकर नारकोटिक अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश सीमांत पर स्थित ससानी गांव से दोनों तस्करों को दबोचा. उनके पास से तीन किलो 600 ग्राम कच्ची अफीम जब्त की गयी. इसका इस्तेमाल हेरोइन बनाने में होता है. पुलिस ने बताया कि जब्त अफीम का बाजार मूल्य करीब 4 लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार तस्करों का नाम आताउर रहमान और जियाउल रहमान है. इनका घर ससानी गांव में ही है. गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी. सोमवार को नारकोटिक विभाग के चार अधिकारी मालदा पहुंचे.
इसके बाद पुलिस को लेकर उन्होंने अभियान चलाया. मालदा अदालत के माध्यम से रिमांड लेकर दोनों गिरफ्तार तस्करों को नारकोटिक अधिकारी अपने साथ कोलकाता ले गये. वहां उनके साथ आगे की पूछताछ की जायेगी. आरोप है कि दोनों तस्कर पहले भी करीब 18 लाख रुपये की अफीम पंजाब व उत्तर प्रदेश तस्करी कर चुके हैं.