गाड़ी रोक कर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

कोलकाता : एक गाड़ी के धक्के की घटना को केंद्र कर नेताजीनगर इलाके में कुछ बदमाशों ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गये. घटना नेताजीनगर इलाके के आनंद आश्रम बस स्टैंड के पास रविवार रात की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम सोमेन पाल है. उन्होंने इस घटना की शिकायत नेताजीनगर थाने […]

कोलकाता : एक गाड़ी के धक्के की घटना को केंद्र कर नेताजीनगर इलाके में कुछ बदमाशों ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गये. घटना नेताजीनगर इलाके के आनंद आश्रम बस स्टैंड के पास रविवार रात की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम सोमेन पाल है.

उन्होंने इस घटना की शिकायत नेताजीनगर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात बेटे के साथ कार में घर लौट रहे थे. आनंद आश्रम बस स्टैंड के पास उनकी कार में एक अन्य गाड़ी ने धक्का मारा और उस गाड़ी में सवार युवकों ने उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां से वह बेटे को घर छोड़कर वहां दोबारा पहुंचे.

सोमेन का आरोप है कि दोबारा वहां आने पर वहां पहले से ज्यादा युवक मौजूद थे. सभी ने उन्हें घेरकर उन पर जानलेवा हमला किया. इस मारपीट में उनके कान का परदा फट गया. उनके शरीर के कई हिस्से में चोटें आयी हैं. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज करायी. पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >