दार्जीलिंग : उत्तरी बंगाल विकास मंत्री गौतम देव और तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य नेता कल शाम हुए एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए.देव सुखिया पोखरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नारी फार्म में कल पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में शिरकत करके लौट रहे थे, तभी रास्ते में मिरिक के निकट थोरबु चाय बागान के पास उनका वाहन सड़क से फिसल कर 3,000 फीट गहरे खड्ड में लटक गया. देव की एसयूवी में उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी और चालक भी सवार थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है.
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री गौतम देव
दार्जीलिंग : उत्तरी बंगाल विकास मंत्री गौतम देव और तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य नेता कल शाम हुए एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए.देव सुखिया पोखरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नारी फार्म में कल पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में शिरकत करके लौट रहे थे, तभी रास्ते में मिरिक के निकट थोरबु […]
