कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि वह लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है लेकिन पार्टी ने लोकायुक्तों की नियुक्ति में राज्य सरकारों को पूरी स्वतंत्रता देने की मांग की.तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है. लोकायुक्तों की नियुक्ति और उन्हें संचालित करने के लिए राज्य सरकारों को पूरी आजादी होनी चाहिए।’’ इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा था कि लोकपाल विधेयक कल राज्यसभा में आएगा.तृणमूल कांग्रेस ने पहले कहा था कि लोकायुक्त राज्य का विषय है और उन्हें इस बारे में निर्णय लेने की आजादी होनी चाहिए.तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा में 9 सदस्य हैं और लोकसभा में 19 सदस्य हैं.
लोकपाल के समर्थन में तृणमूल, लोकायुक्तों पर राज्यों की स्वतंत्रता की वकालत
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि वह लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है लेकिन पार्टी ने लोकायुक्तों की नियुक्ति में राज्य सरकारों को पूरी स्वतंत्रता देने की मांग की.तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करती है. लोकायुक्तों […]
