कुणाल ने जिन लोगों के नाम लिए वे सारदा से कभी जुड़े नहीं रहे : सुदीप्त

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : हजारों लोगों को चूना लगाने वाले सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन ने आज कहा कि समूह के मीडिया सीईओ कुणाल घोष ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनका कंपनी से कोई संबंध नहीं रहा है. तृणमूल कांग्रेस के निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को घोटाले में शामिल होने के […]

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : हजारों लोगों को चूना लगाने वाले सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन ने आज कहा कि समूह के मीडिया सीईओ कुणाल घोष ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनका कंपनी से कोई संबंध नहीं रहा है.

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को घोटाले में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

सेन ने यहां जिला अदालत परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कुणाल ने जिन 14 लोगों का नाम लिया है, वे कभी भी सारदा समूह से जुड़े नहीं रहे हैं. ‘‘ सेन ने दावा किया कि 14 लोगों ने सारदा समूह से कभी भी कोई लाभ नहीं लिया क्योंकि वे इससे जुड़े नहीं हुए थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि घोष सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण लोगों का नाम ले रहे हैं. सेन को 23 अप्रैल को कश्मीर के सोनमर्ग में गिफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >