सारधा चिटफंड : कुणाल घोष के आवास पर छापा, हार्ड डिस्क बरामद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष के उत्तर कोलकाता स्थित आवास पर आज छापा मारा. घोष कल सारधा समूह फर्जी निवेश घोटाले के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया. घोष को भी छापे वाली टीम के साथ लाया गया था. सूत्रों ने कहा कि घोष के घर […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष के उत्तर कोलकाता स्थित आवास पर आज छापा मारा. घोष कल सारधा समूह फर्जी निवेश घोटाले के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया. घोष को भी छापे वाली टीम के साथ लाया गया था.

सूत्रों ने कहा कि घोष के घर से एक कम्प्यूटर का हार्डडिस्क भी जब्त किया गया. आवास पर छापे की कार्रवाई सुबह ही शुरु हुई और एक घंटे से अधिक समय तक चली. सारधा समूह के मीडिया शाखा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी घोष पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 120 बी के तहत आरोप लगाये गए हैं. राज्यसभा सदस्य को आज बिधाननगर की एक अदालत में पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >