निलंबित तृणमूल सांसद कुणाल घोष गिरफ्तार

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष को सारदा समूह के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में आज बिधाननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.बिधाननगर के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने यहां बताया, ‘‘कुणाल घोष को आज शाम गिरफ्तार कर लिया गया.’’बिधाननगर के पुलिस उपायुक्त अर्णब घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सारदा समूह […]

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष को सारदा समूह के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में आज बिधाननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.बिधाननगर के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने यहां बताया, ‘‘कुणाल घोष को आज शाम गिरफ्तार कर लिया गया.’’बिधाननगर के पुलिस उपायुक्त अर्णब घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सारदा समूह की मीडिया शाखा के सीईओ घोष पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 120बी (साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अर्णब घोष ने कहा कि ब्रॉडकास्ट वल्र्डवाइड नामक कंपनी के महाप्रबंधक द्वारा दर्ज शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तारी की गयी है.उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो सबूत मिले हैं, वे इशारा करते हैं कि कुणाल घोष साजिश में सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन और अन्य लोगों के साथ शामिल थे.’’उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है. इस बीच कुणाल घोष ने दोपहर में इसी थाने में उपायुक्त अर्णब घोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जहां उनसे पुलिस ने तब पूछताछ की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >