प्रचार थमा, कल मतदान

– संवेदनशील वार्डो में बढ़ायी गयी सुरक्षा : कमिश्नर – दोनों वार्ड संवेदनशील घोषित सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 11 व 31 नंबर वार्ड में होने वाले उपचुनाव को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार बुधवार की शाम थम गया. शुक्रवार को दोनों वार्डो में मतदान होगा. दोनों वाडरे को संवेदनशील घोषित करने के बाद […]

– संवेदनशील वार्डो में बढ़ायी गयी सुरक्षा : कमिश्नर

– दोनों वार्ड संवेदनशील घोषित

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 11 व 31 नंबर वार्ड में होने वाले उपचुनाव को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार बुधवार की शाम थम गया. शुक्रवार को दोनों वार्डो में मतदान होगा. दोनों वाडरे को संवेदनशील घोषित करने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है.

इस संबंध में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वाडरे को संवेदनशील घोषित करने के बाद दोनों वाडरे में अभी से ही पुलिस पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी हैं. श्री के जयरमन ने कहा कि चुनाव के दौरान दोनों वाडरे में सुरक्षा के विशेष इंतेजाम रहेंगे. किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कमी नहीं रखी जायेगी.

हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार हैं. वहीं दूसरी ओर माकपा व कांग्रेस की ओर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर चुनाव के दौरान सुरक्षा की विशेष मांग की गयी हैं. पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी हाल में चुनाव शांतिपूर्ण कराया जायेगा. मालूम हो कि 11व 31 नंबर वार्ड में 22 नवंबर को उप चुनाव होगा.

वोटों की गिनती 25 नवंबर को होगी. दोनों वाडरे पर पूरे बंगाल की निगाहें टिकी हुई हैं. चुनाव जितने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस व सीपीएम अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >