वामो ने सदन से किया वॉकआउट

– दूसरे दिन महंगाई के खिलाफ लेफ्ट का हल्लाबोल – कार्य स्थगन के प्रस्ताव को विस अध्यक्ष ने ठुकराया – कांग्रेस ने भी महंगाई पर पेश किया था कार्य स्थगन प्रस्ताव कोलकाता : विधानसभा में शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे भरा रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वाम मोरचा के विधायकों ने […]

– दूसरे दिन महंगाई के खिलाफ लेफ्ट का हल्लाबोल

– कार्य स्थगन के प्रस्ताव को विस अध्यक्ष ने ठुकराया

– कांग्रेस ने भी महंगाई पर पेश किया था कार्य स्थगन प्रस्ताव

कोलकाता : विधानसभा में शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे भरा रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वाम मोरचा के विधायकों ने महंगाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने की पेशकश की और महंगाई पर बहस करने की अपील की, लेकिन विस अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

प्रस्ताव पारित नहीं होने पर वाम मोरचा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. सदन से बाहर आते वक्त विपक्ष के नेता डॉ सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि इस बार के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार कोई महत्वपूर्ण बिल पेश नहीं कर रही है और ही महंगाई से बढ़ कर कोई मुद्दा है. पिछले नवंबर इस वर्ष के नवंबर की तुलना में सब्जियों की कीमत दोगुनी से भी अधिक है.

इसलिए उनकी ओर से महंगाई पर बहस करने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उसे भी ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ उनका आंदोलन सदन के अंदर बाहर दोनों स्थानों पर जारी रहेगा. गौरतलब है कि विस अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने आरएसपी सदस्य सुभाष नस्कर द्वारा पेश कार्य स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

वाम मोरचा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन करने से पहले महंगाई की निंदा की एवं उसे काबू में करने की सरकार की नाकामी की आलोचना करते हुए नारेबाजी की और तख्तियां लहरायीं. कांग्रेस सदस्य असित मित्र ने भी इस मुद्दे पर एक कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया, उसका भी यही हश्र हुआ.

बाद में इस मुद्दे पर विशेष उल्लेख के दौरान बोलते हुए माकपा सदस्य अनिसुर रहमान ने महंगाई को काबू में करने में कथित रुप से असफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि आलू, प्याज और नमक की कीमतें कई गुना बढ़ गयी हैं, लेकिन राज्य सरकार अभी स्थिति नियंत्रण में नहीं ला पायी है. विधानसभा अध्यक्ष ने रहमान से कहा कि वह अपने आरोप को लेकर पर्याप्त सबूत पेश करें. सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राजनीति करने और मुद्दे पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >