सारदा घोटाले में कुणाल घोष से प्रवर्तन निदेशालय ने की पूछताछ

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष से सारदा चिटफंड घोटाले में उनकी भूमिका के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने आज पूछताछ की. इससे पहले बिधाननगर पुलिस नौ बार उनसे पूछताछ कर चुकी है. दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर इलाके में सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन के छोटे फंड मैनेजर और रियल एस्टेट […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष से सारदा चिटफंड घोटाले में उनकी भूमिका के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने आज पूछताछ की. इससे पहले बिधाननगर पुलिस नौ बार उनसे पूछताछ कर चुकी है.

दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर इलाके में सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन के छोटे फंड मैनेजर और रियल एस्टेट कारोबारी से उद्भव के बारे में अपनी जानकारी के बारे में पूछे गए कई सवालों का जवाब देते हुए घोष ने प्रवर्तन निदेशालय के साल्ट लेक स्थित कार्यालय से बाहर निकलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मदन मित्र मुझसे बेहतर तरीके से जानते हैं. मुङो प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में आज उपस्थित होने को कहा गया था, जिसे मैंने किया.’’

प्रतिदिन प्रकाशन के साथ सारदा के समझौते के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, ‘‘मैंने प्रवर्तन निदेशालय से बोल दिया है कि श्रींजय घोष (तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य) इसे जानते हैं.’’ सारदा के विदेश कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त आईपीएस रजत मजूमदार इसे बेहतर जानते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >