ममता बनर्जी ने राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. ममता ने ट्वीट किया, राजीव गांधी को उस दिन पर याद किया जब वह हम सभी को छोड़कर चले गये थे. वह चले गये लेकिन वह हमारे स्मृति पटल पर […]

कोलकाता : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ममता ने ट्वीट किया, राजीव गांधी को उस दिन पर याद किया जब वह हम सभी को छोड़कर चले गये थे. वह चले गये लेकिन वह हमारे स्मृति पटल पर बने हुए हैं. युवा नेता के रूप में कांग्रेस में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाली ममता बनर्जी को राजनीतिक रूप से गांधी एवं उनके परिवार के करीब समझा जाता था.
राजीव गांधी की वर्ष 1991 में चुनाव अभियान के दौरान 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में हत्या कर दी गयी थी. वह सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >