कुणाल ने फिर बोला हमला, कहा घोटाले की सबसे बड़ी ‘लाभार्थी’ हैं ममता

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित सांसद कुणाल घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारधा घोटाले की सबसे ‘बड़ी लाभार्थी’ हैं. कुणाल ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि वह ‘कायर’ हैं. घोष ने आरोप लगाया, ‘ ममता बनर्जी सबसे बड़ी लाभार्थीं हैं. वह खुद को बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की […]

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित सांसद कुणाल घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारधा घोटाले की सबसे ‘बड़ी लाभार्थी’ हैं. कुणाल ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि वह ‘कायर’ हैं.

घोष ने आरोप लगाया, ‘ ममता बनर्जी सबसे बड़ी लाभार्थीं हैं. वह खुद को बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रही हैं.’ उन्होंने ‘बैंकशॉल कोर्ट’ के बाहर कहा, ‘ वह (ममता) कायर हैं उन्हें मेरे सामने बैठाकर पूछताछ की जानी चाहिए.’ कुणाल को प्रेसीडेंसी सुधार गृह से लाकर अदालत में पेश किया गया था.

घोष ने घोटाले में सीबीआइ द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ किये जाने की अपनी मांग फिर दोहरायी. उन्हें चैनल 10 न्यूज चैनल में वेतन नहीं दिये जाने से संबंधित एक मामले में अदालत में पेश किया गया था. वह उस चैनल में सीइओ थे. कुणाल करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले में आरोपी हैं और उन्हें नवंबर 2013 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >