माफी मांगें मुख्यमंत्री : अधीर

कोलकाता: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की न केवल कड़ी निंदा की है, बल्कि उनसे माफी मांगने की मांग भी की है. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया […]

कोलकाता: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की न केवल कड़ी निंदा की है, बल्कि उनसे माफी मांगने की मांग भी की है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक है. उनका यह व्यवहार बंगाल की सभ्यता, संस्कृति व शिक्षा के खिलाफ है. श्री चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी तो कविता लिखती है. एक चित्रकार के रुप में भी उन्हें जाना जाता है. ऐसे में उनके मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है.

अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मुख्यमंत्री को फौरन माफी मांगना चाहिए. गौरतलब है कि शनिवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक भाजपा नेता का नाम लिए बगैर उनके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि ममता बनर्जी को फौरन अपनी गलती का एहसास हो गया था और उन्होंने सॉरी कहते हुए फौरन अपने शब्द वापस ले लिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >