सहकर्मी के डीमेट अकाउंट का पासवर्ड चुरा निकाले 35 लाख

कोलकाता: काम करने के दौरान अपने साथी के डीमेट अकाउंट से उसका पासवर्ड चोरी कर उसके जरिये उसके अकाउंट का शेयर बेच कर 35 लाख रुपये लेकर भाग निकले एक आरोपी को घटना के तीन साल बाद लाल बाजार की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक कुमार सिंह (27) है. उसे […]

कोलकाता: काम करने के दौरान अपने साथी के डीमेट अकाउंट से उसका पासवर्ड चोरी कर उसके जरिये उसके अकाउंट का शेयर बेच कर 35 लाख रुपये लेकर भाग निकले एक आरोपी को घटना के तीन साल बाद लाल बाजार की टीम ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक कुमार सिंह (27) है. उसे बिहार के सारण जिले से दबोचा गया. आरोपी को महानगर लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 19 नवंबर तक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

घटना के बाद राजेश कुमार (28) ने इसकी शिकायत हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी थी. जिसके बाद लालबाजार की टीम ने इसकी जांच शुरू की थी. मामले की जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि महानगर के क्लाइव रो में स्थित एक शेयर ब्रोकर कंपनी में राजेश और अभिषेक काम करते थे. काम करने के दौरान अभिषेक अक्सर राजेश के काम पर नजर रखता था. इसी बीच एक दिन उसने राजेश के डीमेट अकाउंट का पासवर्ड चोरी छिपे हासिल कर लिया.

इसके बाद उसने कुछ ही दिन में राजेश का पैन कार्ड भी हासिल किया और उसके जगह अपनी तसवीर पैन कार्ड में लगा कर उसका जेरॉक्स के जरिये बैंक में एक अकाउंट राजेश के नाम पर खुलवा लिया. इसके बाद राजेश के डीमेट अकाउंट से 35 लाख रुपये का शेयर बेच कर इस रुपये को हथियाकर गांव भाग निकला. जांच में पुलिस को अभिषेक के नाम पर शक हुआ, लेकिन तब तक वह दफ्तर छोड़ चुका था.

जांच में उसे सारण में छिपे होने की जानकारी मिली. पुलिस को पता चला कि चोरी के इस रुपये से वह गांव में दुकान खोल कर दुकानदारी कर रहा था. इस मामले में बिहार पुलिस से इसकी मदद मांगी गयी. जिसके बाद लालबाजार की एक टीम ने सारण जिले में पहुंच कर बिहार पुलिस की मदद से अभिषेक को गिरफ्तार किया. आरोपी को महानगर लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >