बर्दवान विस्फोट के आरोपी का शव परिजनों को सौंपा गया

बर्दवान (पश्चिम बंगाल): बर्दवान ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम का शव आज उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिस वक्त उसका शव परिजनों को सौंपा गया उस वक्त एनआईए के अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को बर्दवान मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखा गया था. पहचान के […]

बर्दवान (पश्चिम बंगाल): बर्दवान ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम का शव आज उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिस वक्त उसका शव परिजनों को सौंपा गया उस वक्त एनआईए के अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को बर्दवान मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखा गया था. पहचान के बाद यह शव करीम के पिता और उसके चचेरे भाई अमीरउल हुसैन को सौंप दिया गया.

हुसैन ने अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने अखबारों में छपी तस्वीरों के जरिए यह पहचान की थी कि विस्फोट का आरोपी करीम ही है.हुसैन ने कहा कि करीम ने पडोसी बीरभूम जिले के किन्नाहर स्थित कफीरपुर गांव में अपना घर खागडागढ में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट से लगभग ढाई महीने पहले छोड दिया था. घर छोडने के बाद वह केरल चला गया था. उसने जाने के बाद अपने परिवार से कोई संबंध नहीं रखा.हुसैन ने कहा कि शव को कफीरपुर में ले जाया जायेगा और वहां अंतिम संस्कार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >