मिशन 2016: हर क्षेत्र में भाजपा की पैठ जमाने की तैयारी

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई भी हर क्षेत्र में अपनी शाखा का विस्तार करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया कि चार सदस्यीय सरकारी कर्मचारी समिति बनायी जायेगी, जिसके जरिये संगठन को बनाने की रूपरेखा तय की जायेगी. समिति के संयोजक अनिर्वान चौधरी व अन्य सदस्यों में देवाशीष सील, अशोक सिन्हा […]

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई भी हर क्षेत्र में अपनी शाखा का विस्तार करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया कि चार सदस्यीय सरकारी कर्मचारी समिति बनायी जायेगी, जिसके जरिये संगठन को बनाने की रूपरेखा तय की जायेगी. समिति के संयोजक अनिर्वान चौधरी व अन्य सदस्यों में देवाशीष सील, अशोक सिन्हा व अशोक सरकार होंगे.

भारतीय जनता मजदूर मोरचा का कार्यकारी अध्यक्ष अजय अग्निहोत्री को बनाया गया है. इसके अध्यक्ष शंकर घोष ही रहेंगे. भाजपा की शिक्षक यूनिट की शुरुआत के लिए पार्टी ने त्रिदीव मंडल और यादवेंद्र सिंह को रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है. बूथों की समीक्षा का जिम्मा शिशिर बाजोरिया और संजय सिंह पर दिया गया है.

आपातकालीन परिस्थिति मुकाबला समिति में पूर्व डीजी आरके मोहंती, विधायक शमिक भट्टाचार्य, पूर्व आइजी शंकर मुखर्जी, तापस चटर्जी तथा पूर्व डीजीपी आरके हांडा रहेंगे. भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक चार सदस्यीय जांच समिति बनायी गयी है, जिसमें सीबीआइ के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुजित घोष, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव आरके त्रिपाठी, सुशांत रंजन पाल तथा वकील रीमा भट्टाचार्य शामिल होंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल आंदोलन परिकल्पना व क्रियान्वयन कमेटी में रबीन चटर्जी, प्रभाकर तिवारी, प्रताप बनर्जी, असीम सरकार, विश्वप्रिय रायचौधरी तथा कमल बेरीवाल होंगे. इस ब्लू प्रिंट के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक की जायेगी. मिशन 2016 के तहत राज्य में असली परिवर्तन लाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है.

भाजपा का राज्य में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : राज्य में भाजपा 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रख रही है. इसके तहत सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों, महासचिव के साथ बैठक कर सदस्यीकरण अभियान पर चार्च की गयी. इसमें पार्टी के बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह, सचिव अरुण सिंह भी शामिल थे.

सोमवार को भाजपा में महिला क्रिकेटर गार्गी बनर्जी और गायक व संगीतकार नीलांजन नंदी भी शामिल हुए. संवाददाताओं के प्रश्न के उत्तर में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सुब्रत मुखर्जी भले ही बाबुल सुप्रिय को हाफ मंत्री कह रहे हों लेकिन वह खुद क्या हैं. पंचायत मंत्री होते हुए भी उनका पंचायत चुनाव में क्या रोल था. वह नगण्य हैं.

300 से अधिक लोग हुए भाजपा में शामिल : वार्ड नंबर 76 में 300 से अधिक लोगों ने भाजपा में शामिल हुए. मौके पर भाजपा नेता इरशाद अहमद, उमेश राय, ओम प्रकाश सिंह, राहत हुसैन, विवेक मिश्र, प्रताप नारायण राय, दिनेश साव, राहुल यादव, दीपक साव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >