कोलकाता/नयी दिल्ली: केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक कोलकाता और इसके बंदरगाह इलाके पर आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर नौसेना ने यहां बंदरगाह पर लगाए गए अपने दो जंगी जहाजों को वापस समुद्र में बुला लिया है.कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से यह जानकारी मिली […]
कोलकाता/नयी दिल्ली: केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक कोलकाता और इसके बंदरगाह इलाके पर आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर नौसेना ने यहां बंदरगाह पर लगाए गए अपने दो जंगी जहाजों को वापस समुद्र में बुला लिया है.कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से यह जानकारी मिली है कि कोलकाता में, खासतौर पर बंदरगाह इलाके में आतंकवादी हमला हो सकता है.
‘‘हमने बंदरगाह इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी है और पूरा शहर सुरक्षा आवरण में है.’’ नौसेना दिवस समारोहों के तहत छह नवंबर तक पर्यटकों के देखने के लिए कल शाम बंदरगाह पर लगाए गए नौसेना के दो जंगी जहाजों..आईएनएस खुखरी और आईएनएस सुमित्र को आज अचानक वापस बुला लिया गया।
दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जंगी जहाजों को वापस बुलाया जाना एक एहतियाती उपाय है. हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादी अलर्ट को लेकर जहाजों को वापस बुलाया गया है, रक्षा सीआरपीओ ग्रुप कैप्टन टीके सिंघा ने कहा, ‘नहीं, इसका आतंकवादी अलर्ट से कोई लेना देना नहीं है. जहाजों को वापस बुलाया जाना पूरी तरह से संचालन कारणों को लेकर है.’’
कोलकाता में जारी किए गए एक रक्षा प्रेस बयान में कहा गया है कि दो जंगी जहाजों को शीघ्रता से वापस बुलाए जाने के संक्षिप्त नोटिस पर भारतीय जंगी जहाजों के कार्रवाई के लिए तैयार होने की मुस्तैदी जाहिर हुई है, जिन्हें कल ही खिदिरपुर में लगाया गया था। पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय के संचालन आदेश पर आज ये दोनों जंगी जहाज अज्ञात कारणों से समुद्र में वापस बुलाए जाने के कुछ घंटों के अंदर ही नौवहन के लिए तैयार थे.