पुलिस कमिश्नर की पत्नी भाजपा में

कोलकाता: कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) सुरजीत कर पुरकायस्थ की पत्नी डॉ शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गयीं. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से वह बेहद आहत हैं. किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटना बरदाश्त नहीं की जा सकती. […]

कोलकाता: कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) सुरजीत कर पुरकायस्थ की पत्नी डॉ शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गयीं. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से वह बेहद आहत हैं.

किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटना बरदाश्त नहीं की जा सकती. मेरे घर में भी एक बेटी है. मैं कभी भी अपनी बेटी हो या बंगाल की कोई भी बेटी हो उसके साथ विश्वविद्यालय में छेड़खानी बरदाश्त नहीं करूंगी. इस घटना के बाद प्रशासन के कदम को देख मैं हैरान हूं.

सिर्फ बंगाल के लोगों का प्रशासन से नहीं, बल्कि कोलकाता के लोगों का भी पुलिस से भरोसा उठ रहा है. आज मुङो प्रशासन पर भरोसा नहीं है. इसलिए लोकतंत्र की रक्षा, बंगाल के विकास और सुशासन लाने के लिए भाजपा में शामिल होकर आम जनता के हक की लड़ाई लड़ूंगी. यादवपुर कांड का विरोध करने के लिए भी भाजपा में शामिल हुई हूं. ज्ञान भारती स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य पार्टी अध्यक्ष राहुल सिन्हा व प्रवक्ता रितेश तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं.

गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ और उनकी पत्नी डॉ शर्मिष्ठा कर पुरकायस्थ इन दिनों पारिवारिक अशांति के कारण अलग-अलग रह रहे हैं. ज्ञात रहे कि छेड़खानी की एक घटना की जांच की मांग को लेकर यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. कथित तौर पर छात्रों की पिटाई कर वीसी को मुक्त कराया गया था. इस घटना को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं. हालांकि पुलिस कमिश्नर ने अपने विभाग के काम का बचाव किया था. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि शर्मिष्ठा जैसी अध्यापिका के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के प्रति शिक्षक व बुद्धिजीवी वर्ग का झुकाव बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >