सेल के बर्नपुर इस्‍को संयंत्र में लगी आग, 24 घायल

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में इस्को इस्पात कारखाने में आज आग लगने की घटना में 24 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. हीरापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत चटर्जी […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में इस्को इस्पात कारखाने में आज आग लगने की घटना में 24 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. हीरापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत चटर्जी ने कहा कि हम आग की घटना की जांच कर रहे हैं.

इन 24 लोगों में तीन सीआइएसएफ के कर्मचारी हैं. कंपनी के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं. बर्दवान के जिला मजिस्‍ट्रेट सौमित्रो मोहन ने कहा कि 20 से 23 लोग आग में झुलसे हैं. चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्‍होंने कहा कि गंभीर रुप से घायलों को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है.

इससे पहले सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि यह घटना दोपहर 12:15 बजे हुयी. करीब 21 लोग घायल हुए हैं. इनमें से कुछ का संयंत्र की मेडिकल यूनिट और कुछ का बर्नपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इनमें से दो व्यक्ति कांट्रैक्टर बीइसी के आदमी हैं.

उन्हें आइसीयू में रखा गया है. कंपनी ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा कि आग की यह घटना नयी कोक ओवन बैटरी संख्या 11 में हुयी. उस पर तत्काल काबू पा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >