सारदा मामला : मजूमदार, सरकार और 6 अन्य की न्यायिक हिरासत बढाई गयी

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने सारदा घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी (सशस्त्र पुलिस) रजत मजूमदार, ईस्ट बंगाल क्लब के शीर्ष अधिकारी देबब्रत सरकार और छह अन्य की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढा दी. अलीपुर अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मजूमदार को सीबीआई रिमांड से न्यायिक हिरासत में […]

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने सारदा घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी (सशस्त्र पुलिस) रजत मजूमदार, ईस्ट बंगाल क्लब के शीर्ष अधिकारी देबब्रत सरकार और छह अन्य की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढा दी.

अलीपुर अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मजूमदार को सीबीआई रिमांड से न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांच एजेंसी ने इसका अनुरोध किया था. मजूमदार को सारदा घोटाले में कथित संलिप्तता के मामले में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था.

सरकार को सारदा के मालिक सुदीप्त सेन और सेबी के बीच कथित तौर पर सूत्रधार होने के मामले में अगस्त के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >