60 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर हत्या

मालदा: 60 वर्षीय एक वृद्धा का अर्धनग्न शव पुलिस ने बरामद किया है. आजसुबह इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के जदुपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के हल्दीपुकुर गांव के एक आम बागान से पुलिस ने वृद्धा का शव बरामद किया. मृत वृद्धा का नाम विमला मंडल है. उसके पति कई साल पहले ही मर गये थे. उनके […]

मालदा: 60 वर्षीय एक वृद्धा का अर्धनग्न शव पुलिस ने बरामद किया है. आजसुबह इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के जदुपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के हल्दीपुकुर गांव के एक आम बागान से पुलिस ने वृद्धा का शव बरामद किया. मृत वृद्धा का नाम विमला मंडल है.

उसके पति कई साल पहले ही मर गये थे. उनके तीन बच्चे हैं. हर रोज तड़के वृद्धा फूल तोड़ने के लिए बागान जाती थी. आज भी वह फूल लाने गयी थी. स्थानीय कुछ लोग जब बागान में इंधन की लकड़ी लाने गये, तो देखा कि वृद्धा का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वृद्धा के बेटे मिठुन मंडल ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद सांस रोक कर उसकी मां की हत्या की गयी है. इंग्लिशबाजार थाना के आइसी दिलीप कर्मकार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >