सारधा घोटाले की निष्पथ जांच को ममता का समर्थन

कोलकाता: सारधा घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी नेताओं के एक तबके के विरोध का सामना कर रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने आज कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में पूर्वाग्रह-रहित जांच का समर्थन करेंगी. अभिषेक ने कहा, ‘‘यदि सारधा घोटाले की पूर्वाग्रह-रहित जांच हो […]

कोलकाता: सारधा घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी नेताओं के एक तबके के विरोध का सामना कर रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने आज कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में पूर्वाग्रह-रहित जांच का समर्थन करेंगी.

अभिषेक ने कहा, ‘‘यदि सारधा घोटाले की पूर्वाग्रह-रहित जांच हो तो ममता बनर्जी इसका समर्थन करेंगी.’’ उन्होंने कहा कि न तो मुख्यमंत्री और न ही तृणमूल कांग्रेस घोटाले की निष्पक्ष जांच में आडे आएंगी. अभिषेक ने कहा, ‘‘सारधा घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और यदि आप किसी को दोषी साबित कर सकें तो मैं जिम्मेदारी लेते हुए कह रहा हूं कि न तो ममता बनर्जी और न ही तृणमूल कांग्रेस उस शख्स का समर्थन करेंगी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >