बदमाशों ने महिला को चलती ट्रेन से फेंका

कोलकाता: नशे में धुत अपराधियों ने रविवार रात सियालदह-हासनाबाद शाखा के घोड़ा रस स्टेशन के नजदीक एक महिला को चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी है. उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में […]

कोलकाता: नशे में धुत अपराधियों ने रविवार रात सियालदह-हासनाबाद शाखा के घोड़ा रस स्टेशन के नजदीक एक महिला को चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया.

घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी है. उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत पांच-छह युवक अप हासनाबाद लोकल ट्रेन की एक बोगी के गेट पर खड़े थे. ठेका कर्मी सुमित्र दास (40) मालतीपुर स्टेशन पर रात आठ बजे उस ट्रेन में चढ़ी. ट्रेन खाली थी, पर कुछ यात्री गेट पर झूल रहे थे. महिला के सिर पर सामान था. उसने गेट छोड़ने के लिए कहा, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुए. महिला किसी तरह ट्रेन पर चढ़ सकी. इसके बाद युवकों ने महिला के साथ झगड़ना शुरू कर दिया. डब्बे में मौजूद यात्री नशे में धुत युवकों के विरोध का साहस नहीं कर सके. बदमाशों ने घोड़ारस स्टेशन के करीब महिला यात्री सुमित्र दास को मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया.

यात्रियों ने घटना की शिकायत रेल पुलिस से की. महिला को खून से लथपथ हालात मेंएक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित महिला हासनाबाद थाने के शुलकुनी गांव की रहनेवाली है. सियालदह के एसआरपी उत्पल नस्कर ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >