सीएम बता कर पांच लाख की जालसाजी

कोलकाता: फोन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवाज में टीटागढ़ के चेयरमैन सहित कई अन्य नेताओं को ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अनन्या विश्वास बताया गया है. इस संबंध में उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रशांत चौधरी ने बताया कि कुछ दिन […]

कोलकाता: फोन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवाज में टीटागढ़ के चेयरमैन सहित कई अन्य नेताओं को ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है.

उसका नाम अनन्या विश्वास बताया गया है. इस संबंध में उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रशांत चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन आया था, आवाज हुबहू मुख्यमंत्री की तरह थी. गिरफ्तारी के बाद अनन्या विश्वास आकर्षण की केंद्र बनी हुई है. टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन ने बताया कि पहले आवाज सुन कर कोई संदेह नहीं हुआ. फोन एक अज्ञात नंबर से आया था.

देवयानी नाम की एक महिला ने बताया कि दीदी बात करना चाहती हैं. इसके बाद दीदी का आवाज में उस महिला ने हल्की डांट के साथ स्नेह भरा निर्देश. उस समय मुख्यमंत्री सिंगापुर में थीं. फोन पर महिला ने कहा कि मैं अभी बाहर हूं, एक महिला को आपके पास भेज रही हूं, उसकी मदद करना, जो भी आवश्यकता होगी, उसे दे देना, बाद में मैं तुमसे बात करती हूं. इसके बाद एक महिला ने चेयरमैन से संपर्क किया जिसने वेलोर और अन्य अस्पतालों में चिकित्सा के लिए चेयरमैन से पांच लाख रुपये लिये. यह घटना खड़दह के तृणमूल नेता काजल सिन्हा के साथ भी हुई. फोन नंबर की जांच के बाद अन्नया नाम की एक महिला के बारे में पता चला. पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >